-->

Breaking News

PMO की फर्जी वेवबसाइट का भंडाफोड़, सरगना पकड़ा गया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की फर्जी वेबसाइट कथित तौर पर चलाने वाले 43 साल के एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो इसका सरगना है। अधिकारियों ने फर्जी सरकारी वेब पोर्टल संचालित करने वाले एक गिरोह का खुलासा करने का दावा भी किया है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुदीप्त चटर्जी को गिरफ्तार किया जो ‘प्रधानमंत्री आदर्श योजना’ नाम से कोलकाता से वेबसाइट चला रहा था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रविन्द्र यादव ने रविवार को बताया कि विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के लिए सरकारी रिण मुहैया करने के बहाने लोगों से धन ऐंठने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरोह चलाने वालों का पश्चिम बंगाल में अड्डा है और वे 17 कॉलर के साथ एक सक्रिय कॉल सेंटर का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस ने 20 मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, इंटरनेट डोंगल, 43 खातों से जुड़े चेक, रबर की 16 फर्जी मुहर और जाली परियोजना रिपोर्ट आरोपियों के पास से गिरफ्तार किए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com