Breaking News

अमेरिका के 6 दिन के दौरे के बाद आज देश लौटेंगे सीएम शिवराज, देर शाम पहुंचेंगे

भोपाल : अमेरिका की 6 दिवसीय यात्रा पर गए सीएम शिवराज आज शाम भारत लौटेंगे। सीएम शिवराज दिल्ली पहुंचकर शाम को ही भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेगे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान शिवराज ने न्यूयार्क में फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश की वेबसाइट की शुरूआत की और भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाने की पहल की है।

तीन हजार भारतीय पहल से जुड़े

मध्यप्रदेश के विकास में रूचि रखने वाले अमेरिका में रहने वाले भारतीयों में करीब तीन हजार भारतीय इस पहल से जुड़े। सीएम ने इस दौरान प्रदेश में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों से प्रदेश के विकास में भागीदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com