-->

Breaking News

यूएन की 70वीं सालगिरह पर नीली रोशनी में नहाया मुंबई CST

मुंबई : संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ पर मुंबई, बीजिंग, टोक्यो समेत दुनियाभर में 60 देशों के दो सौ शहरों में नीली रोशनी की सजावट दिखी.इस अवसर पर न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय को नीली रोशनी के थीम में सजाया गया.चीन में 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' से लेकर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का मशहूर ऑपेरा हाउस नीली रोशनी से जगमगाता दिखा.

वहीं इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी राष्ट्रीय स्मारक 'मोनास' में नीली रोशनी की सजावट की गई.इसी प्रकार भारत में मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को नीली रोशनी से सजाया गया.उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक रंग नीला है.

प्रथम विश्वयुद्ध और दूसरे विश्वयुद्ध के बाद 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी. जिसके बाद दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू किया गया था. तब से इस दिन को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि, संयुक्त राष्ट्र के नीले रंग में दुनिया के नीले रंग में जगमगाने से उम्मीद है कि बेहतर भविष्य की ओर जाने वाले रास्ते को हम रोशन कर सकते हैं.

मध्यप्रदेश की खबरें और अपडेट्स लगातार हासिल करने के लिए www.mponlinenews.com पर लॉग ऑन करें। या www.mponlinenews.com की फेसबुक ज्वॉइन करें या ट्विटर पर फॉलो करें…

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com