-->

Breaking News

मोदी से क्यूँ बौखला गए विरोधी जानिए

बारगढ़ : प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिसा के बारगढ़ जिले में कृषक समावेश कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मोदी ने किसानों को केंद्र सरकारी की विभिन्न योजनाओं से रूबरू कराते हुए खेती और किसानी के नए नए दांव पेंच भी सिखाये। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि 2022 तक देश के सभी किसानों की आय कम से कम दोगुनी हो जाय इसके लिए हमें तीन तरह की किसानी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमें खेत के चारों तरफ टिम्बर या फर्नीचर के काम आने वाले पेड़ लगाने चाहिए, दुग्ध उत्पादन के लिए पशुपालन करना चाहिए तथा कृषि उत्पादन बढाने के लिए स्वाइल हेल्थ कार्ड और वैज्ञानिक विधि का प्रयोग करना चाहिए।

मोदी ने यहाँ भी यूरिया का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी मुख्यमंत्री धमाधम चिट्ठी लिखते थे और शिकायत करते थे कि हमें यूरिया नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार के आने के केवल एक वर्ष बाद ही यूरिया की समस्या ख़त्म हो गयी। मोदी ने बताया कि हमने यूरिया में नीम कोटिंग करना शुरू कर दिया जिससे केमिकल कंपनियों ने यूरिया की चोरी बंद कर दी। नीम कोटिंग के बाद यूरिया केमिकल कंपनियां के काम आ ही नहीं सकता, इस तरह यूरिया की कालाबाजारी भी बंद हो गयी।

मोदी ने कहा कि 2015 में मुझे किसी भी मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य नेताओं की चट्ठी नहीं मिली। पहली बार एक भी जगह पर यूरिया की कलाबाजारी की खबर नहीं आई, एक भी जगह पर यूरिया लेने आये किसानों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया।

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में एक भी आदमी में कालाबाजारी करने की हिम्मत नहीं है, लोगों को लगता है कि अभी मोदी है, मोदी के जाने तक ठहरो, भूखे मरेंगे लेकिन कुछ गलती नहीं करेंगे। लोगों का चोरी के खिलाफ मूंड बना है।

मोदी ने कहा कि पहले ट्रक के ट्रक यूरिया केमिकल कंपनियों में चला जाता था और उससे केमिकल बना लिया जाता था, इस वजह से किसानों को यूरिया नहीं मिल पाता था, हमने चोरी रोक दी और किसानो को यूरिया मिलने लगा।

मोदी ने कहा ‘आप लोग देखते होंगे कि आज कल मेरे ऊपर तूफ़ान चलता रहता है, कुछ लोग लगे रहते हैं, पहले तो लोग पचा नहीं पा रहे थे कि मोदी कैसे प्रधानमंत्री बन गया, एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन कैसे गया इनके गले नहीं उतर रहा है’।

मोदी ने कहा कि मैंने कुछ चीजें ऐसी कर दी हैं जिसकी वजह से इन लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘आप लोग बताइए, मैंने केमिकल कंपनियों द्वारा यूरिया की लूट बंद करवा दी इस वजह से उन्हें मुझपर गुस्सा आएगा कि नहीं आएगा, मोदी के खिलाफ कुछ भी होगा तो ये लोग उसको मदद करेंगे कि नहीं करेंगे, हो हल्ला मचाएंगे कि नहीं मचाएंगे, जरूर मचाएंगे।

मोदी ने बताया कि कुछ एनजीओ को विदेश से धन आता था। हमने उनसे कहा कि धन आ रहा है कोई बात नहीं लेकिन हिसाब तो दो। मोदी ने कहा कि जब हमने एनजीओ से हिसाब माँगना शुरू किया तो सभी इकट्ठे हो गए और कहने लगे, मोदी को मारो, मोदी को मारो, हमसे हिसाब मांग रहा है।

मोदी ने कहा कि ‘आप लोग मुझे बताइए, देश के अंदर आने वाले पैसे का हिसाब माँगना चाहिए कि नहीं माँगना चाहिए, पाई पाई का हिसाब मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए, अगर विदेशों से धन आता है तो वह देश में कहाँ खर्च होता है, जानकारी होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिये।

मोदी ने कहा कि कानून में हिसाब माँगना लिखा है, लेकिन जब से हमने हिसाब माँगना शुरू किया ये सारे इकट्ठे हो गए और सुबह शाम क्षणयन्त्र रचते हैं कि ‘मोदी को कैसे खत्म किया जाए, मोदी सरकार को कैसे हटाया जाय, मोदी की बेइज्जती कैसे की जाय।

मोदी ने कहा कि ‘मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आपने मुझे चुना है इन बीमारियों से देश को बाहर लाने के लिए और मै इस काम को कर रहा हूँ, मुझपर जितनी बीतनी होगी बीतने दो लेकिन आपने मुझे जो काम दिया है उससे मै हटने वाला नहीं हूँ, रुकने वाला नहीं हूँ, थकने वाला नहीं हूँ और झूकने का तो सवाल ही नहीं उठता है। मोदी ने कहा कि मै जानता हूँ कि परेशानियां किस बात के लिए हो रही हैं। मै जानता हूँ कि क्या चुभता है इन लोगों को, लेकिन देश को लूटने नहीं दिया जाएगा। देश को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

मोदी ने कहा कि मैंने यूरिया की नीम कोटिंग किया, कुछ लोगों को परेशानी होगी लेकिन मेरे देश के करोड़ों लोगों का भला होगा। मोदी ने कहा कि नीम कोटिंग से गाँव की महिलाओं को रोजगार मिल सकता है क्यूंकि यूरिया की कोटिंग के लिए नीम की जरूरत होगी और महिलाएं इसे आसानी से इकठ्ठा कर सकती है, इससे गाँव को एक बहुत बड़ा उद्योग मिलने वाला है।

मोदी ने कहा नीम कोटिंग वाला यूरिया डालने से जमीन को बहुत कम नुकसान होता है। यही नहीं 10 किलो के बजाय 7 किलो से ही काम चल सकता है और किसान का भी भला होता है।

मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के गाँवों में भी स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ लिया जा सकता है। कृषि के क्षेत्र में भी स्टार्ट अप शुरू किया जा सकता है और किसानों का भला हो सकता है।

मोदी ने किसानो से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने और बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि एक बार बीमा करवाने के बाद प्राकृतिक आपदाओं की वजह से नुकसान से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल 600 रूपया देने से 30 हजार का बीमा मिल सकता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com