वायरल हुआ जाटों के लिए इस सैनिक का वीडियो पढ़ें क्या कहा है
हरियाणा : जाटों के क्रोध को शांत करने के लिए लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह का अभियान चला रहे हैं। व्हाट्स अप पर तरह तरह के सन्देश भेजे जा रहें हैं और कुछ लोग वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। एक सैनिक राधेश्याम गजारा का वीडियो सन्देश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने जाटों से आंदोलन रोकने की अपील करते हुए कहा है कि आप लोग नेताओं की बातों में आकर अपना और अपने देश का ही नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि हरियाणा सरकार का जो भी नुकसान हो रहा है उस पैसे को हम ही टैक्स के रूप में देते हैं।
पढ़ें पूरी अपील
उन्होंने जाटों से कहा कि ‘आप लोगों ने जो काम शुरू किया है क्या वह काम करने लायक है, मै भी एक जाट हूँ और जाट भाइयों से कहना चाहता हूँ कि इससे आपको क्या मिल रहा है, आग अपने ही राज्य में आग लगाने से वह चीज आपको मिल जाएगी जो आप चाहते हैं, आज कुछ बालक खुलेआम आग लगा रहे हैं, हर जगह कर्फ्यू लगाया जा रहा है क्या ऐसा होना चाहिए, क्या जगह जगह आग लगाने से आपको नौकरी मिल जाएगी और आप नौकरी कर लोगे।
उन्होंने आगे कहा है कि ‘आप लोग जो देश का नुकसान कर रहे हो वह किसका नुकसान है, आपका, हमारा और उन लोगों का नुकसान हो रहा है जो देश के लिए टैक्स देते हैं। जितना भी नुकसान हो रहा है वह टैक्स के द्वारा जो पैसा दिया जाता है उसी से भरा जाएगा। सब नुकसान देश का है, आपका है, नेताओं का कोई नुकसान नहीं है।’
उन्होंने आगे कहा है कि ‘ये सब नेताओं की राजनीति है, बीजेपी कांग्रेस पर जिम्मेदारी डाल रही है, कांग्रेस बीजेपी पर जिम्मेदारी डाल रही है, इनेलो किसी और पर जिम्मेदारी डाल रही है, ये सब नेताओं की चाल है, ये सब अपनी रोटी सेंक रहे हैं, किसी का कोई फायदा नहीं है, आज तक ना फायदा हुआ है और ना ही होगा।’
सोचो हमारे देश का क्या हाल होगा, बाहर वालों ने हमारे देश पर राज किया, अंग्रेजों से राज किया, मुगलों ने राज किया, क्यूँ राज किया?। उन्होंने हमें आपस में लड़ा दिया और हमारे ऊपर राज किया। अंग्रेजों से खुद कहा था कि सब पर राज किया जा सकता है लेकिन जाटों पर राज नहीं किया जा सकता। अंग्रेजों ने सोचा कि जाटों पर राज करने का एक ही तरीका है उन्हें आपस में लड़ा दो और देश पर राज करो।
जिस दिन जाट एक नहीं होंगे उस दिन देश का क्या होगा ये आप समझ सकते हो। एक होगे तभी इस देश का भला होगा। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एक नारा दिया था ‘जय जवान जय किसान’, क्यूंकि किसान और जवान ही देश का आधार हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com