-->

Breaking News

वर्षा और बाढ़ से प्रदेश में 100 करोड़ रु. की सड़कें और पुल बर्बाद

भोपाल। प्रदेश में अतिवर्षा और बाढ़ के कारण अकेले 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की सड़कें, पुल और पुलिया बर्बाद हो गई। सबसे ज्यादा 41 करोड़ की सड़कें व पुल-पुलियां भोपाल और रीवा संभाग को खराब हुई हैं। भोपाल संभाग के 11 जिलों में 78 किलोमीटर सड़क और 154 पुल व पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, रीवा में 277 मार्ग खराब हो गए हैं। प्रदेश में इंदौर संभाग ही है, जहां नुकसान नहीं के बराबर रहा। इंजीनियरों ने सोमवार देर शाम लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी। विभाग इसे राजस्व विभाग को देगा, ताकि केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले प्रतिवेदन में इसे शामिल करके आर्थिक सहायता हासिल की जा सके। प्रमुख अभियंता अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि सड़क, पुल और पुलियों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। अक्टूबर से रखरखाव के काम में तेजी आएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com