स्लॉटर हाउस मामले के संबंध में कुरैशी समाज ने घेरा एनजीटी कार्यालय
भोपाल। राजधानी के स्लाटर हॉउस शिफ्ट करने के लिए शासन ने एनजीटी से समय मांगा है। समय देने को लेकर बुधवार को फिर से एनजीटी में सुनवाई होगी। शासन कल शपथपत्र देकर नया स्लाटर हाउस बनाने के लिए समय मांगेगा। अभी कुछ दिन और वर्तमान जगह पर ही स्लाटर हाउस के संचालित होने के आसार नजर आ रहे है। आज मंगलवार को नेशनल ग्रीन टिब्यूनल में प्रशासन को अपना जवाब प्रस्तुत करना था। इसी के चलते सुबह से ही एनजीटी कार्यालय के बाहर कुरैशी समाज के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान वहां पुलिस बल भी लगाना पड़ा। सुनवाई करते हुए ज्यूडिशियल मेंबर जस्टिस दलीप सिंह और एक्सपर्ट मेंबर सत्यभान गृहभाल ने दोपहर ढाई बजे सुनवाई में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा सहित नागरिक आपूर्ति, गृह और रेवेन्यू विभाग के प्रमुख सचिवों को सरकार का पक्ष रखने बुलाया था। इंडिया वन समाचार को प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी का स्लाटर हाउस आगामी 31 अगस्त से स्थायी तौर पर बंद हो जाएगा। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर के नेतृत्व में आए कुरैशी समाज के लोगों की मांग थी कि निगम प्रशासन उनके लिए जमीन की व्यवस्था कर दे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक रामेश्वर शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में स्लाटर हाउस को स्थापित नहीं करवाना चाहते है। गौरतलब है कि एनजीटी ने स्लाटर हाउस को बरखेडा नाथू में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही कहा था कि प्रशासन 31 अगस्त तक स्लाटर हाउस को बंद करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इधर एनजीटी ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव खाद्य और प्रमुख सचिव राजस्व को कोर्ट में तलब कर जबाब मांगा है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com