-->

Breaking News

।। नर्मदा संरक्षण अभियान।। । गीत पढ़े जरूर...

।। नर्मदा संरक्षण अभियान।।

। गीत ।

मिलके आगे आओ रे .... नदियों को बचाओ रे
नर्मदा जी हैं जीवन रेखा ....जीवन को बचाओ रे

मिलके आगे आना है .. नदियों को बचाना है
नर्मदा जी हैं जीवन रेखा .. जीवन को बचाना है।


कि बहुत डाल चुके केमीकल ....
दुःखदायी हो रहा इससे कल
(खेतों में डाला केमिकल ...
जानलेवा हो रहा इससे जल)
अब नवाचार अपनाना है...
सुख से बीतेंगे सबके पल

जैविक खेती अपनाना है....हम सबने मिलके ठाना है......
नर्मदाजी हैं जीवन रेखा जीवन को बचाना है.....
नर्मदा जी हैं जीवन रेखा जीवन को सजाना है....

पौधों को लगाना है ....
पेड़ों को बचाना है
जल संरक्षण को अपनाकर ...
गांवों में अलख जगाना है।

हरियाली मिलके लाना है....खुशहाली लाके छाना है
नर्मदा जी हैं जीवन रेखा, जीवन को बचाना है।

घाट हो रहे मां के मैले ...
साफ करें हम कैसे अकेले
सफाई अभियान चलाना है ...
चैkपाल में ये समझाना है
जनभागीदारी बढ़ाना है.....जिम्मेदारी भी तय करना है
नर्मदा जी हैं जीवन रेखा, जीवन को बचाना है।

बहुत फैलाया प्रदूषण ...
अब करें नर्मदा संरक्षण
अपना ज्ञान बढ़ाना है ...
अभियान को सफल बनाना है।
खुद से ही आगे आना है.....हमको ये पुण्य कमाना है
नर्मदा जी हैं जीवनरेखा जीवन को बचाना है

नर्मदाजी हैं जीवन रेखा.....जीवन को बचाओ रे

(तो भैया-बहिना, समझ गए न अच्छी तरह से, यदि नहीं समझे तो अपनी ग्राम सभा, ग्राम पंचायत की बैठक में जानकारी मिल जाएगी, चाहें तो कृषि विज्ञान केंद्र और स्कूल मास्टर अथवा परामर्षदाता से भी समझ सकते हैं तो मिलके सब जने गाओ कि)

नर्मदा जी हैं जीवनरेखा जीवन को बचाना है।


                                                                                                      आशीष श्रीवास्तव
                                                                                                 स्क्रिप्ट राइटर/गीतकार
                                                                                   फिल्म, वृत्तचित्र, विज्ञापन, धारावाहिक
                                                                        जी-72/7 साउथ टी.टी. नगर, भोपाल मप्र 462003
                                                                                       मोबा. नं. 8871584907


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com