-->

Breaking News

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में

भोपाल। राजधानी में पंजाब की एक महिला से नौकरी दिलाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया है। बताया जा रहा है कि महिला मंगलावार को अपनी एक साल की बेटी के साथ सीहोर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच आरोरियों ने नौकरी दिलाने का बोल उसे अपनी बातों में बहला कर निशातपुरा स्थित वर्ज कालोनी में ले गए और महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना ने बताया कि पंजाब की रहने वाली महिला भोपाल में एक होटल में पिछले एक महीने से रुकी थी जहां रह कर वह नौकरी की तलाश कर रही थी। कल मंगलवार शाम को महिला होटल से रूम खाली कर सीहोर गई थी। जहां रेल्वे स्टेशन पर उसकी मुलाकात बृज कॉलोनी निवासी बंटी मेहरा 20 वर्ष और शकंर मेहरा 20 वर्ष मिले। उन्होंने बताया कि ट्रेन सीहोर में नहीं रुकती है, उसे बैरागढ़ जाना होगा। महिला उनकी बातों में आकर उनके साथ बैरागढ़ आ गई। यहां आरोपियों ने बताया कि ट्रेन को समय है। इतनी देर वह यहां क्या करेंगी। आरोपी महिला को नौकरी दिलाने की बात कहने लगे। अगर उसे विश्वास है तो वह उनके घर रुक सकती है। महिला बंटी और शंकर के साथ उनके घर आ गई।

वहीं महिला ने आरोप लगाए कि आरोपियों ने उसे खाना खिलाया। थोड़ी देर बाद उसे समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है। उसके साथ बंटी और बैरागढ़ निवासी शंकर के अलावा बंटी के जीजा अशोक 23 वर्ष और मंडीदीप निवासी गोलू 21 वर्ष ने बारी-बारी से ज्यादती की। सुबह-सुबह बंटी और शंकर उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, इसी दौरान चार्ली ने उन्हें रोक लिया। पहले मामला कोहेफिजा थाने पहुंचा, लेकिन घटना स्थल निशातपुरा आने के बाद पुलिस ने उन्हें निशातपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी अरविंद सक्सेना का कहना है कि आरोपियों पर 376 डी और 506 के तहत मामला दर्ज कर आज उन्हें जिला अदालत में पेश किया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com