अगर राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बने तो कांग्रेस मुक्त हो जाएगा देश
लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में चुनावी राजनीति की शुरूआत खाट बैठक के साथ कर दी है। कांग्रेस की कोशिश है कि वह इन बैठकों के जरिए राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत कर सके। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इस ओर चुटकी ली है। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी पप्पू है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाए तो भारत अपने आप कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को साक्षी महाराज एटा में कार्यकर्त्ताओं से मिलने आए थे। साक्षी महाराज ने दूसरी पार्टियों के नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि भाजपा इस देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि जैसे गंगा में गंदा नाला भी आता है तो गंगा यह नहीं कहती कि तुझे नहीं लेंगे, उसी तरह हम भी भाजपा में सबका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मायावती भी पार्टी में आ जाए तो उनको भी हम मना नहीं करेंगे, उनको भी सीट देकर चुनाव लड़ा देंगे।
वहीं दूसरी तरफ आज़म खान पर टिप्पणी करते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर आज़म खान जैसा दोस्त किसी पार्टी में हो तो उसे दुश्मन की कोई जरूरत नहीं है। आज़म खान खुद सपा को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज़म खान के बयानों को लेकर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही नाराज हैं।
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मुस्लिम समाज में महिलाओं की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि देश में एक संविधान एक कानून होना चाहिए। मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। देश फतवों से नहीं चलता। भारतीय संविधान का सम्मान सभी को करना चाहिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com