-->

Breaking News

जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की लहरें उठीं, लोगों में दहशत

तोक्यो : जापान एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया है। जापान के फुकुशिमा में जबरदस्त भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई जा रही है। भूकंप के बाद सुनामी की 1 मीटर ऊंची लहरें भी जापान के तट से टकराईं। भूकंप का केन्द्र फुकुशिमा के तट के पास समुद्र में करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की आशंका के चलते फुकुशीमा शहर को खाली करने की चेतावनी जारी कर दी गई थी।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भी 6.3 तीव्रता का भूकंप आने की खबरे हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 6:38 पर आया। अभी किसी तरह के नुकसान या लोगों के घायल होने की खबर नहीं है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी फुकुशीमा स्थित अपने न्यूक्लियर प्लांट्स की जांच कर रही है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि फुकुशीमा न्युक्लियर प्लांट के पास जापान के तट से एक मीटर ऊंची सूनामी की लहरें टकराईं।

बता दें कि मार्च 2011 के भूकंप और सुनामी में फुकुशीमा स्थित तेपको दाइचि न्यूक्लियर प्लांट तबाह हो गया था। इस महीने में ये तीसरे भूकंप के झटके हैं, इससे पहले न्यूजीलैंड और उसके बाद दिल्ली में भी भूकंप आ चुका है। हरियाणा में केंद्र वाले इस भूकंप से जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लोगों में डर का महौल जरूर बन गया था। जापान की भूकंप की विस्तृत जानकारी चुकाई जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com