-->

Breaking News

चार लोकसभा, आठ विधानसभा के उपचुनावों के नतीजें: त्रिपुरा में CPM, पुदुचेरी में कांग्रेस जीती, MP में भाजपा आगे

देश के सात राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।  इन राज्‍यों की चार लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों पर 19 नवंबर को वोट डाले गए थे। 500-1000 के नोटबंदी के बाद यह पहला चुनाव है। इसमें बीजेपी की जीत-हार पर काफी कुछ निर्भर करेगा। असम, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और त्रिपुरा, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुआ। शुरुआती रुझानों के अनुसार मध्‍य प्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। उसका उम्‍मीदवार यहां से लगभग 10 हजार मतों से आगे है। नेपानगर विधानसभा सीट से भी भाजपा आगे चल रही है।  कांग्रेस ने पुदुचेरी की नेलीथोप्‍पु सीट जीत ली है। त्रिपुरा में सत्‍ताधारी सीपीएम ने खरजला और खोवाई दोनों सीटें जीत ली हैं। भाजपा यहां पर पैर जमाने में लगी है। इन नतीजों से उसे झटका लगा है। वहीं तमिलनाडु की  तंजावुर सीट पर जयललिता की पार्टी अन्‍नाद्रमुक बढ़त बनाए हुुए हैै।

असम की लखीमपुर सीट पर भाजपा आगे है। बंगाल की दोनों लोकसभा सीटों कूचबिहार और तामलुक पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। पश्चिम बंगाल में दो लोकसभा के साथ ही एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस और माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे ने अप्रैल-मई विधानसभा चुनाव साथ में लड़ा था, बहरहाल इस बार के उपचुनावों के दौर में दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया। उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान के आखिरी चरण में नोटबंदी एक अहम मुद्दा बन गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन उपचुनावों के लिए प्रचार नहीं किया और इसकी जिम्मेदारी अपनी पार्टी के अन्य नेताओं पर छोड़ दी।

मध्यप्रदेश की शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। शहडोल सीट दलपत सिंह परस्ते के निधन से खाली हुई थी। नेपानगर विधानसभा सीट राजेंद्र श्यामलाल दादू के निधन से खाली हुई थी। त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों बरजाला और खोवाई के नतीजे भी आएंगे। कांग्रेस में आंतरिक कलह के चलते पार्टी विधायक जितेंद्र सरकार के इस्तीफे के बाद बरजाला (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट रिक्त हो गई थी जबकि दिग्गज माकपा नेता समीर देब के निधन के बाद खोवाई सीट में उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। बरजाला निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और अमरा बंगाली के उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में होने से इस सीट पर बहुकोणीय मुकाबला होने वाला है। खोवाई सीट से भी इन्हीं दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं।

तमिलनाडु के तंजावुर, अरावाक्कुरिची व तिरूपरनकुंदरम और पड़ोसी राज्य पुडुचेरी की एकमात्र नेल्लीथोप सीट का नतीजा भी आएगा। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और सदन के गैर सदस्य वी नारायणसामी नेल्लीथोप में अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार ओम शक्ति सेगर के खिलाफ चुनाव लड़ा। तंजावुर में अन्नाद्रमुक के रंगासामी और द्रमुक के अंजुगम भूपति मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। अरावाक्कुरिची में सेंथिल बालाजी (अन्नाद्रमुक) और केसी पालानिसामी (द्रमुक) चुनावी मैदान में हैं जबकि तिरूपरनकुंदरम में अन्नाद्रमुक के एके बोस द्रमुक के सर्वानन से मुकाबला कर कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com