-->

Breaking News

जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 68वाँ गणतंत्र दिवस

मध्यप्रदेश में 68वां गणतंत्र दिवस 51 जिलों में पूरे उत्साह के साथ हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गान हुआ। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

सतना- जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउण्ड में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने मुख्य मंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। इस मौके पर राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित झाँकियों का प्रदर्शन किया गया। सतना नगर के 40 स्कूल के तकरीबन 3,000 छात्रों ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन पर सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा... गीत प्रस्तुत किया।

रीवा-जिला मुख्यालय के एस.ए.एफ. ग्राउण्ड पर उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। दृष्टिहीन विद्यालय के छात्रों ने मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया। नगर निगम की स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन पर केन्द्रित झाँकी आकर्षण का केन्द्र रही। स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

दतिया- जनसम्पर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 68वें गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसाबंदियों का सम्मान किया। स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित झाँकियों का प्रदर्शन किया गया।

सागर- जिले में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह सागर के पी.टी.सी. ग्राउण्ड पर हुआ। गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने समारोह में उपस्थित वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया। सागर नगर के 23 स्कूल के 900 बच्चों ने पीटी प्रदर्शन किया। पुलिस बल, एन.सी.सी. और बैण्ड दल सहित 14 टुकड़ी ने आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। गृह मंत्री श्री सिंह सागर में शासकीय प्राथमिक शाला के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

इंदौर- देशभक्ति के जोश और जुनून के वातावरण के बीच राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जिला मुख्यालय के नेहरू स्टेडियम में राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया। स्टेडियम में 17वीं प्लाटून ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। पुलिस तथा होमगार्ड के बैण्ड की धुन पर आकर्षक मार्च-पास्ट हुआ। स्कूल के बच्चों ने 'भारत माता की जय' और 'गणतंत्र दिवस अमर रहे' के नारों का उदघोष किया। राजस्व मंत्री ने स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों और मीसाबंदियों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

भिण्ड- जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पुलिस परेड ग्राउण्ड पर नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य ने उपस्थित नागरिकों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया। समारोह में राष्ट्र गान और मध्यप्रदेश गान हुआ। राज्य मंत्री श्री आर्य ग्राम रछेड़ी में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री आर्य ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

उज्जैन- जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने शांति के प्रतीक गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ऊर्जा मंत्री ने मध्यान्ह भोजन परिवहन के नये वाहनों का शुभारंभ किया। केन्द्रीय जेल भैरुगढ़ के 30 पुरुष और एक महिला बंदी को उनके अच्छे आचरण के कारण रिहा किया गया।

छतरपुर- गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में उत्साह के साथ मनाया गया। पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया।

ग्वालियर- एस.ए.एफ. ग्राउण्ड पर किसान कल्याण मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने शांति और खुशहाली के प्रतीक रंगीन गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े। स्कूल के बच्चों ने

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com