भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पहले और दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा तेजतर्रार सांसद योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और हेमामालिनी जैसे चेहरे स्टार प्रचारक होंगे।
इस सूची में वरुण गांधी, विनय कटियार, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है।
इस सूची में वरुण गांधी, विनय कटियार, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है।
भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं को शामिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, रामलाल जी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ओम प्रकाश माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सांसद योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री राम बिलास पासवान, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शिव प्रकाश, सुनील बंसल, राजवीर सिंह, कौशल किशोर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी सिंह बघेल, हुकुम सिंह, पूर्व मंत्री और आगरा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, रविकांत गर्ग, भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, नरेंद्र कश्यप, अवतार सिंह भड़ाना और लोकेश प्रजापति।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का नाम भी सूची में शामिल नहीं है। ऐसा माना जाता है कि वरूण गांधी के पार्टी नेतृत्व के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं वहीं कटियार लंबे समय से राज्य की राजनीति में हाशिए पर हैं। कटियार राम मंदिर आंदोलन के दौरान एक प्रमुख नेता थे। वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद हैं। वहीं विनय कटियार राज्यसभा सांसद हैं और हिंदुत्व पर बयान देने को लेकर चर्चा में रहते हैं। लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के मार्ग दर्शक मंडल में शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यह लिस्ट पहले दो चरणों के चुनावों के लिए जारी की है।
उन्होंने बताया कि भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण तथा द्वितीय चरण के प्रचार में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेतागणों की सूची स्टार प्रचारक के रूप में मुख्य चुनाव आयुक्त को दी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com