-->

Breaking News

अब गोल्‍ड लोन पर 20 हजार से ज्‍यादा कैश नहीं

नई दिल्‍ली : नॉन बैंकिंग फाइनेंस कम्‍पनीज (एनबीएफसी) गोल्‍ड के बदले 20 हजार रुपए से ज्यादा लोन कैश में नहीं दे सकेंगी। इससे अधिक की लोन राशि का पेमेंट केवल चेक के जरिए किया जा सकेगा। एनबीएफसी के लिए कैश में गोल्‍ड लोन की लिमिट पहले 1 लाख रुपए थी।आरबीआई ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

आरबीआई ने कहा है कि यह नियम तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है। इनकम टैक्‍स कानून 1961 के अनुसार, 20 हजार रुपए तक का लेनदेन कैश में किया जा सकता है। रिजर्व बैंक ने इसे के मद्देनजर एनबीएफसी के लिए लोन के रूप में दी जाने वाली कैश राशि की लिमिट 1 लाख से घटाकर 20 हजार कर दी गई है।

सरकार जिस तरह से लेसकैश इकोनॉमी की दिशा में आगे बढ़ रही है, उसमें यह कदम काफी महत्व रखता है। सरकार ने ब्‍लैकमनी पर रोक लगाने, फेक करंसी और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था।

रिजर्व बैंक ने बैंक शाखाओं और एटीएम से कैश विद्ड्रॉअल लिमिट पर कई प्रतिबंध लगाए थे। हालांकि, कैश की स्थिति सुधरने के साथ इनमें से ज्यादातर को हटा लिया गया है। 13 मार्च से सेविंग अकाउंट से कैश विद्ड्रॉअल को भी खत्म कर दिया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com