मऊगंज में आयोजित खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले में 5312.12 लाख रूपये का हितलाभ वितरित
रीवा | मऊगंज में आयोजित खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत हितग्राहियों को 5312.12 लाख रूपये का हितलाभ वितरित किया गया। अन्त्योदय मेले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, एकीकृत बाल विकास योजना, विद्युत, जिला व्यापार एवं उद्योग और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये थे। इस दौरान विभिन्न विभागों में हितग्राहियों से 212951आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 211753 आवेदनों का निराकरण किया गया। मेले में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों के माध्यम से हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित किया गया।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष मऊगंज संगीता साकेत, एसडीएम एस. चैतन्य कृष्ण, जनपद सीईओ प्रभात उइके, सीएमएचओ डॉ. एस के त्रिपाठी, सीएमओ मंगलेश्वर सिंह सहित विभागीय अधिकारी व हितग्राही उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 4054.85 लाख रूपये, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 814.2 लाख रूपये, कृषि विभाग द्वारा 60.17 लाख रूपये, शिक्षा विभाग द्वारा 174.56 लाख रूपये, सहकारिता विभाग द्वारा 25.36 लाख रूपये, उद्यानिकी विभाग द्वारा 3.72 लाख रूपये, पशुपालन विभाग द्वारा 18.76 लाख रूपये, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35.45 लाख रूपये, एन.आर.एल.एम द्वारा 3.59 लाख रूपये तथा नगर पंचायत मऊगंज द्वारा 121.47 लाख रूपये के हितलाभ खण्डस्तरीय अन्त्योदये मेले में वितरित किये गये।
आज नईगढ़ी में अन्त्योदय मेले का आयोजन- खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेलों के आयोजन की श्रंखला में आज 25 मार्च को जनपद नईगढ़ी में अन्त्योदय मेले के माध्यम से हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित किया जायेगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com