नीतीश कुमार की दावत में हुए शामिल BJP नेता, गरमाई बिहार की राजनीति
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आजकल बीजेपी की ओर अपने पुराने वाले रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के नेताओं को हाल ही में दावत पर बुलाया है। जिसके बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है।
नीतीश कुमार की इस दावत में बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी सहित अन्य भाजपा नेता शामिल हुए हैं। जबकि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव के दूर रहने से इस दावत में शामिल होने को लेकर भाजपा के भीतर दरार की भी खबर आ रही है।
बिहार विधानमंडल के बजटीय सत्र के अंतिम दौर में में सीएम ने अपने आवास पर दावत दी थी। इस दावत में बिहार के उपमुख्यमंत्री समेत कई बड़े दिग्गज शामिल हुए थे। बीजेपी के इसमें शामिल होने से ये दावत राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
दावत में शामिल होने को लेकर सुशील कुमार मोदी का कहना है कि किसी विशेष दल को नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री ने विधानमंडल के सभी सदस्यों को दी है इसलिए इसको लेकर पार्टी व्हिप जारी नहीं किया जा सकता है। वहीं, हाल ही में नीतीश कुमार छत्तीसगढ पहुंचे थे जहां उन्होंने बीजेपी सीएम रमन सिंह की बी जमकर तारीफ की थी। इसके बाद से बिहार की राजनीति अपना रूख बदलती नजर आ रही है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com