-->

Breaking News

जिले को खुले में शौच मुक्त करने हेतु विकास खण्डस्तर पर टीम गठित

रीवा : कलेक्टर राहुल जैन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत जिले को खुले में शौच मुक्त करने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तर पर ए एवं बी टीम का गठन किया गया है। टीम के सम्पूर्ण देख रेख का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सौंपा गया है। 

तदनुक्रम में टीम ए-1 में एसडीएम, एसडीओपी, सहायक यंत्री एमपीईबी व कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार टीम ए-2 में तहसीलदार, टी.आई, कनिष्ठ यंत्री एमपीईबी व जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक रहेंगे जबकि टीम बी में ब्लाक समन्वयक, सीएफटी प्रभारी सरपंच/सचिव/ ग्राम रोजगार सहायक, समूह प्रेरक, एस आर एल एम, समूह सदस्य मध्यान्ह भोजन ए.एन.एम., एम.पी. डब्लू, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता को रखा गया है।

टीम ए-1 द्वारा जनपद की आधी भाग की ग्राम पंचायते एवं ए-2 शेष आधे भाग की ग्राम पंचायतो में सप्ताह में 02 दिवस मार्निंग फॉलोअप किया जायेगा। दोनो टीमो द्वारा कम से कम 5-5 ग्रामपंचायतो में मार्निंग फॉलोअप किया जायेगा। टीम बी प्रभारी प्रतिदिन सुबह सभी सीएफटी प्रभारियों से दूरभाष पर चर्चा कर मार्निंग फॉलोअप की जानकारी एकत्रित करेगा साथ ही उक्त टीम के पास वाहन व्यवस्था एवं माईक होना अनिवार्य है तथा साथ ही निगरानी समिति के सभी सदस्यों को सीटी उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com