-->

Breaking News

प्रदेश के कई जिलों में लू और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से ही गर्मी का प्रभाव दिखाई दिया। सुबह से ही सूरज की तेज किरणों की बदौलत गर्मी शुरू हो गई। गर्मी का प्रभाव दिनभर राजधानी वासियों ने महसूस किया। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम 21.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान कहीं लू चलने और कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना मौसम विभाग ने दी है। राज्य के पश्चिमी हिस्सें स्थित उज्जैन संभाग और मध्य स्थित होशंगाबाद संभाग के अतिरिक्त खंडवा, खरगौन, सागर, राजगढ, बालाघाट और मंडला जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। इसी तरह प्रदेश के उत्तरी भाग में आने वाले मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने संभावना है।

दिन के अधिकतम और रात्रि के न्यूनतम तापमान में उतार और चढ़ाव का दौर बना रहेगा। अभी कम से कम दो दिन तक अधिकतम तापमान अनेक स्थानों पर 40 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम में अभी बदलाव की गुंजाइश नजर नही आ रही है।
केन्द्र के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान खरगोन, रतलाम, मंडला और होशंगाबाद जिलों में कहीं-कहीं लू का प्रभाव रहा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राज्य में अधिकतम तापमान रीवा, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान होशंगाबाद, खरगौन और रतलाम में 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसी तरह न्यूनतम तापमान चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभाग के जिलों में सामान्य दर्ज किया गयाद्य। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रीवा में दर्ज किया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com