-->

Breaking News

PM मोदी की बात पर अमल, अधिकारी गाड़ी छोड़ साइकिल से पहुंचे दफ्तर

अशोकनगर। 2 दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अपील की थी, कि वह सप्ताह में कम से कम 1 दिन डीजल पेट्रोल बचाने के लिए वाहनों की निर्भरता कम करें। अशोकनगर संभवत प्रदेश का पहला जिला है जिसने प्रधानमंत्री की अपील के बाद इस पर पहल भी  शुरु कर दी है । आज अशोकनगर जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी अपनी पीली और हरी बत्तियों की  गाड़ियों की जगह साइकिल से ही दफ्तर पहुंचे ।यह लोगों के लिए बडा ही कोतूहल का विषय था ।साथ ही अधिकारियों के लिए भी एक नया अनुभव था।
अशोकनगर कलेक्टर बी एस जामोद ने कुछ दिन पहले ही अशोकनगर जिले में प्रति मंगलवार अधिकारियों के साइकिल से दफ्तर आने के प्रेरित किया था। तहत शरीर को स्वस्थ रखने एवं डीजल पेट्रोल बचाकर कर देशहित  में सहयोग देने के उद्देश्य यह शुरुआत की गई है।वर्ष प्रतिपदा के पूर्व आज का दिन एक नई शुरुआत के लिए तय किया गया था। साइकिल से दफ्तर आने की शुरुआत मैं आज कलेक्टर बी एस जामौद ,पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर से सगीत अधिकारी अपने सरकारी वाहनों को छोड़ साइकिल से ही दफ्तरों में पहुंचे।
इस दौरान कई आकर्षक दृश्य भी देखने को मिले ,लोगों के लिए यह नया अनुभव था कि बड़े-बड़े सरकारी अधिकारी जो कभी अपनी कारों से नीच नहीं उतरते थे आज सड़क पर आम जनता के साथ चलते देखे अभियान को लेकर अधिकारी भी उत्साहित दिखे ज्यादातर अधिकारियों का मानना था कि कलेक्टर श्री जामोद की यह पहल उचित  है ।एक तो इस से देश की प्रगति में कुछ सहयोग हो सकता है।सभी लोग एक एक दिन डीजल पेट्रोल बचाने की पहल करें तो यह आंकड़ा बहुत बड़ा होगा । साथ ही दफ्तर से ऑफिस में आना शरीर के लिए भी फायदेमंद होगा कई अधिकारियों का तो यहां तक कहना था कि आगे से साइकिलिंग को  जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास करेंगे । कलेक्टर श्री जामौद कहना है कि अभी इसको प्रयोग के तौर पर जिला अधिकारियों के साथ शुरू किया है आगे साइकिल को लेकर लोगों की रुचि देखते हुए जिला मुख्यालय के सभी कर्मचारियों इसके बाद , ब्लॉक लेवल पर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे ।जब सरकारी स्तर पर अधिकारी कर्मचारी साइकिल का प्रयोग करेंगे तो फिर आम जनता भी साइकिल के प्रयोग को बढ़ावा देने लगेगी। खकई अधिकारी आज साइकिल ना होने के कारण पैदल भी दफ्तर पहुंचे ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com