-->

Breaking News

PM मोदी और CM शिवराज को जीते जी कर दिया दिवंगत

इंदौर। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा जीते जी देश के पीएम मोदी और मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान इंदौर के एक कार्यक्रम में दिवंगत हो गए। जी हां, असल में इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों पर फूलों की माला चढ़ा दी। इसके बाद चर्चा होने लगी कि महापौर ने तस्वीरों में दोनों नेताओं को जीते जी स्वर्गीय बना दिया।

मंगलवार को जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई इस पर नेताओं ने प्रतिक्रिया देना शुरू करदी। कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि जिस किसी ने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर माला चढ़ाई है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी चूक महापौर से कैसे हो गई। जीतू ने कहा कि उनके आवास पर कार्यक्रम होने के बावजूद मालिनी गौड़ ने इस पर ध्यान कैसे नहीं दिया जबकि वो स्वयं बीजेपी की सदस्य हैं।

गौरतलब है कि इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जब जीते जी किसी नेता की तस्वीर पर माला चढ़ा दिया गया हो। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दूल कलाम की तस्वीर पर माला चढ़ा दी थी। उस समय कलाम जीवित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com