नवरात्रि के पहले दिन एक लाख भक्त पहुंचे मैहर, देखिए मां शारदा का शैलपुत्री रूप
सतना/मैहर । चैत्र नवरात्र का महापर्व शक्ति की आराधना के साथ बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन मां शारदा का शैलपुत्री रूप देखने देशभर से करीब एक लाख भक्त पहुंचे। नवरात्र की शुरुआत आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन कलश-स्थापना से हुई। शक्तिस्वरूपा देवी दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना सबसे पहले मुख्य पुजारी देवी प्रसाद ने की। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार, देवी शैलपुत्री का जन्म पर्वतराज हिमालय के यहां हुआ था। इसलिए वे शैलसुता भी कहलाती हैं।
गौरतलब है कि, मैहर शारदा धाम प्रदेश सहित देशभर में आस्था का केन्द्र है। यहां प्रति वर्ष एक करोड़ भक्त मां शारदा के दर हाजरी लगाने आते है। लेकिन नवरात्र का खास महत्व है। अकेले दोनों नवरात्र को मिलाकर 40 लाख भक्त मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते है। पहाड़ा वाली माता के दर पर पहुंचने के लिए सीढिय़ों के अलावा रोप-वे की भी व्यवस्था है।
प्रथम दिन इस तरह दिखेगा शारदा का रूप
प्रथम दिन देवी शैलपुत्री दाहिने हाथ में त्रिशूल धारण करती है, जो शिव का अस्त्र है। शैलपुत्री का त्रिशूल जहां पापियों का विनाश करता है, वहीं भक्तों को अभयदान देता है। बाएं हाथ में कमल का पुष्प सुशोभित है, जो अविचल ज्ञान और शांति का प्रतीक है। शिव की भांति देवी शैलपत्री का वाहन भी वृषभ है। यही कारण है कि वे वृषारूढ़ा देवी के नाम से भी विख्यात हैं।
यहां मिलेगी चिकित्सा सुविधा बताया गया कि मेला क्षेत्र में 5 चिकित्सा स्टाल लगाए गए हैं। यात्री निवास क्रमांक-2 और 3 में ठहराव की व्यवस्था की गई। 350 रुपए में 12 घंटे रुका जा सकता है। इसी तरह मंगल निकेतन में भी सुविधा है। रेलवे स्टेशन से मंदिर डेवढ़ी तक समिति ने 10 रुपए प्रति यात्री किराए पर बस की सुविधा दी है। 51 रुपए रुपए में कथा पूजन किया जा सकेगा।
मुख्य पुजारी देवी प्रसाद की मानें तो 29 मार्च को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय पश्चात् प्रात: 06.22 बजे तक है। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। जो बुधवार को सूर्योदय से पूर्व प्रात: 04.34 बजे तक रहेगी। 5 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। चैत्र शुक्ल पक्ष 14 दिवसीय एवं नवरात्रि आठ दिन की है।
मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा ड्रोन लगाए गए हैं। घुड़सवार दल जबलपुर से पहुंच गया। एक एएसपी, 6 डीएसपी, 12 निरीक्षक, 50 उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक, जिला बल से 100 प्रधान आरक्षक व आरक्षक, पीटीएस से 300 जवान, एसएएफ की दो कंपनी, 40 महिला पुलिस बल, 60 ट्रैफिक पुलिस बल, बीडीएस की एक टीम, 8 डोर मेटल डिकेक्टर टीम सहित, 10 रेडियो स्टॉफ तैनात है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com