फैशन आपके व्यक्तित्व का विस्तार है : आथिया शेट्टी
मुंबई : अभिनेत्री आथिया शेट्टी जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है, का कहना है कि वे फैशन के प्रति जागरूक व्यक्ति नहीं है, लेकिन फैशन किसी शख्स के व्यक्तित्व का ही विस्तार है।
आथिया ने मुंबई से भेजे ई-मेल में आईएएनएस को बताया, “मैं समझती हूं कि फैशन आपके व्यक्तित्व का विस्तार है, जबकि मुझे कपड़ों के साथ मजे करना पसंद है, लेकिन मैं अपने आप को फैशन को लेकर सचेत व्यक्ति नहीं मानती।”
इस 24 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि वे अपने मूड के हिसाब से कपड़े पहनती हैं।
उन्होंने कहा, “अगर मैं गर्ली महसूस करती हूं तो ड्रेस पहनती हूं। लेकिन अगर मुझे आरामदायक कपड़े पहनने हों तो केवल टी-शर्ट और जींस पहनूंगी।”
अभिनय के मोर्चे पर आथिया फिलहाल ‘मुबारकां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अनीश बज्मी कर रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलेना डीक्रुज भी हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com