-->

Breaking News

मीडियेशन जागरूकता शिविर 25 मार्च को आयोजित होगा

सीधी | जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्ययोजना वर्ष 2017-18 के अंतर्गत मीडियेशन जागरूकता शिविर 25 मार्च को अपरान्ह 2 बजे से एडीआर सेन्टर न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त जागरूकता शिविर में पक्षकारों व उनके अधिवक्ताओं को मध्यस्थता द्वारा प्रकरण के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी विस्तृत रूप से दी जाएगी। जागरूकता शिविर का आयोजन जिला न्यायधीष सहित न्यायिक अधिकारी अधिवक्तागण, प्रशिक्षित मध्यस्थों व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
जिला विधिक सहायता अधिकारी ने आम नागरिकों, पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं समाज सेवियों से अपील की है कि मध्यस्थता प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने हेतु नियत तिथि व समय पर एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय में उपस्थित रहें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com