-->

Breaking News

CM बनने के बाद पहली बार शनिवार को गोरखपुर पहुचेंगे योगी, जोरदार स्वागत की तैयारियां

यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचेंगे. वो यहां दो दिनों के दौरे पर पहुंच रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार आदित्यनाथ 25 मार्च की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे और 26 मार्च की दोपहर लखनऊ लौट जाएंगे. शहर में उनके स्वागत की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है. गोरखनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है. शहर भर में योगी आदित्यनाथ के बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं. सड़कों पर जगह-जगह तोरण द्वार खड़े किये जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ 25 मार्च की शाम गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उसके बाद एक रोड शो करते हुए गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे. इस दौरान रास्ते में वो लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे. 26 मार्च को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में योगीराज बाबा गंभीर नाथ की सौवीं बरसी के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और समर्थकों को संबोधित करेंगे. 

सीएम के दौरे के मद्देनजर गोरखपुर में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किये गए हैं. गोरखनाथ मंदिर के सभी गेट्स पर मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं. मंदिर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. किसी भी भक्त को बिना गहन जांच-पड़ताल के मंदिर के अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com