मैंने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की ठान ली थी: उमेश यादव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उमेश यादव ने खतरनाक गेंदबाजी की। जिसकी बदौलत कंगारू टीम तास के पत्तों की तरह ढह गई। उमेश यादवने अपनी घातक गेंदबाजी की दम पर दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह किसी भी घरेलू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों में कुल 17 विकेट लिए हैं। उनके अलावा यह उपलब्धि केवल जवागल श्रीनाथ के नाम है, जिन्होंने 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 17 विकेट चटकाए थे। बेहतरीन स्पेल के बाद उमेश यादव ने कहा, ”जिस तरह से उनके तेज गेंदबाज बाउंसर्स का उपयोग कर रहे थे, खासकर पेट कमिंस, उसके बाद दूसरी पारी में हमारी रणनीति ज्यादा से ज्यादा बाउंसर्स फेंकने की थी।”
उमेश यादव ने आगे कहा, ”हम किसी भी हाल में मैच जीतना चाहते थे और ये इस सत्र का आखिरी टेस्ट है। मुझे लगा कि हमें इस मैच में काफी कुछ देने की जरूरत है।” उमेश यादव ने खुलासा किया कि जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उन्हें 2-3 बाउंसर फेंके थे। और उसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि वे ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। उमेश ने कहा, ”जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, तो उन्होंने मुझे 2-3 बाउंसर फेंकी थी। जब मैं ड्रेसिंग रूम गया तो मैंने फैसला किया मैं उन्हें दिखाऊंगा कि मैं भी बाउंसर फेंक सकता हूं। उसी समय मैंने ये भी सोचा कि आक्रामक होने के लिए जरूरी है कि मैं अपनी गेंदों पर नियंत्रण रखूं।” उमेश ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com