PM मोदी की पहल से 'मुस्लिम छात्रा' को मिला Education Loan
बैंक की ओर से ऐजुकेशन लोन ना मिलने से परेशान कर्नाटक के मांड्या की मुस्लिम छात्रा सारा की मुश्किलें जब दूर हुई जबकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर मदद मांगी. पत्र लिखने के बाद पीएमओ के आदेश पर छात्रा को 1.5 लाख रुपये का लोन मिल गया है.
दरअसल, सारा ने बैंक से ऐजुकेशन लोन मांगा था लेकिन पिछला लोन चुकता ना करने की वजह से लोन नहीं मिल पाया. इसके बाद छात्रा ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर मदद मांगी थी, फिर पीएमओ के निर्देश पर छात्रा को लोन दे दिया गया है. हालांकि यह लोन दूसरे बैंक से मिला है.
I was confident that PM will respond but did not expect it to be so fast,I got a reply in just 10 days: Sara,girl who wrote to PM #Karnataka pic.twitter.com/5WKBvWfX3V
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017
कर्नाटक के मांड्या के अब्दुल इलियास की बेटी सारा हाईयर ऐजुकेशन करना चाहती थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना हो पाने के कारण बैंक से लोन लेने को मजबूर होना पड़ा. बैंक ने कहा कि क्योंकि पिछला लोन चुकता नहीं किया गया है, इस वजह से नया लोन नहीं मिल सकता.
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया हवाला
सारा ने पीएम को लिखे अपने पत्र में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का हवाला भी दिया, जिसके बाद पीएमओ की पहल पर कर्नाटक के मुख्य सचिव ने लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़वाया. सारा ने लोन मिलने के बाद पीएम मोदी का शुक्रिया होगा.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com