अमिताभ ने Twitter पर पोस्ट की घर में लगे तिरंगे की तस्वीर, लिखा- आप भी लगाइए
अमिताभ ने ट्वीट में लिखा है कि,'मुझे अपने घर के टॉप पर तिरंगा लगाना गर्व की अनुभूति देता है। क्या आपने अपने घर पर तिरंगा लगाया है? आपको लगाना चाहिए।'
बिग बी ने तिरंगे की इस तस्वीर को साझा कर जाहिर कर दिया कि देशभक्ति उनके लिए सबसे पहले है। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने एक अन्य ट्वीट में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को लेकर भी ट्वीट किया। इसमें उन्होंने आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि विराट आईपीएल के लिए खुद को तैयार करने के मकसद से भारत-आॅस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का चौथा मैच नहीं खेल रहे हैं।
बिग बी ने ब्रैड हॉग को करारा जवाब देते हुए विराट का बयान किया है। उन्होंने लिखा कि विराट मैच में इसलिए नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह दिखाना चाहते थे कि विराट के बगैर भी टीम इंडिया आॅस्ट्रेलिया को हराने में सक्षम है। इससे पहले Earth Hour वाले दिन अमिताभ ने रात में एक घंटे घर की बत्तियां बंद कर पृथ्वी को बचाने के प्रति लोगों को अवेयर किया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com