टीम इंडिया ने चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया से जीती सीरीज, धर्मशाला में 8 विकेट से हराया
धर्मशाला : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में आठ विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से भी कब्जा जमा लिया है. कल खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में महज 137 रन के अंदर समेट कर दिया और आज खेल के चौथे दिन जीत के लिए 106 रन के लक्ष्य को मात्र दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने चार साल के बाद ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट श्रृंखला जीती है.
धर्मशाला : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में आठ विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से भी कब्जा जमा लिया है. कल खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में महज 137 रन के अंदर समेट कर दिया और आज खेल के चौथे दिन जीत के लिए 106 रन के लक्ष्य को मात्र दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने चार साल के बाद ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट श्रृंखला जीती है.
दूसरी पारी में भारत की ओर से लोकेश राहुल ने नाबाद 51 रन की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 38 रन की पारी खेली. भारत की ओर से जो दो विकेट गिरे उसमें मुरली विजय (आठ रन) और चेतेश्वर पुजारा (शून्य) शामिल हैं. पुजारा आज रन आउट हुए.
रविंद्र जडेजा (63 रन और 18 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट) स्टार रहे लेकिन रविचंद्रन अश्विन (13.5 ओवर में 29 रन देकर तीन) और उमेश यादव (10 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट) ने भी अपनी भूमिका बेहतर ढंग से अदा की जिससे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी महज 53.5 ओवर में ही सिमट गयी.
मैच का रुख भारत के पक्ष में कराने में दो कारकों ने अहम भूमिका निभायी जिसमें जडेजा के अर्धशतक से भारतीय टीम पहली पारी में 332 रन बनाने में सफल रही और ऑस्ट्रेलिया के मुख्य बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर खराब शाट चयन रहा.
ग्लेन मैक्सवेल (45) और पीटर हैंड्सकोंब (18) ने चौथे विकेट के लिये 56 रन की भागीदारी निभाकर सकारात्मक जज्बा दिखाया लेकिन उछाल भरी पिच पर दोनों के लिये क्रीज पर डटे रहना आसान नहीं था. मैथ्यू वेड (90 गेंद में 25 रन) ने अच्छा रक्षात्मक रवैया अपनाया लेकिन इतना ही काफी नहीं था क्योंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे. भुवनेश्वर कुमार भाग्यशाली रहे जब स्मिथ ने उनकी शार्ट गेंद को पुल करने का प्रयास किया और यह उनके बल्ले से लगकर आफ स्टंप उखाड गयी.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com