-->

Breaking News

UPEelection2017: BJP इन्हें सौंप सकती है UP के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के के आये शुरूआती रुझान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर बढ़ चली है। इस चुनाव में भाजपा ऐसा इतिहास बनाने की कगार पर खड़ी है जो यूपी में आजकत कोई भी राजनीतिक दल नहीं हासिल कर सकी है। अब सभी की नजरें उस चेहरे को देखने को बेकरार है जिसे भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी मुख्यमंत्री के रूप में सूबे की जिम्मेदारी सौंपेगे।

वैसे अभी तक भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन भाजपा के कुछ चेहरे ऐसे हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। आइये आपको उन नामों से अवगत कराते हैं जिनके नाम की चर्चा जोरों शोरों पर है।

राजनाथ सिंह:- भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे पहला नाम राजनाथ का आता है। इनके नाम को लेकर चर्चा की जा रही है कि इन्हें भाजपा की हाई कमान यूपी की भागदौड़ इनके हाथ में सौंप सकती है। आपको बता दें कि वर्तमान समय में यह गृह मंत्री के रूप में केंद्र सरकार के लिए भूमिका निभा रहे हैं । वर्ष 2000 में वह एक बार राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

उमा भारती:- केंद्रीय जल संसाधन उमा भारती का नाम भी मुख्यमंत्री के रूप में चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी उमा भारती को हिन्दुत्ववादी चेहरे के रूप में पहचाना जाता है जिन्हें बुंदेलखंड में खासा वर्चस्व प्राप्त है।

योगी आदित्यनाथ:- पिछले 15 वर्षों से गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद योगी आदित्यनाथ को लेकर भी काफी चर्चाएं की जा रही हैं। हिंदूवादी छवि होने के बावजूद पिछले कई दिनों से उनके क्षेत्र के मुस्लिम कार्यकर्ता तक उनके लिए आवाज उठा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है भाजपा पार्लियामेंट्री कमेटी मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम पर मोहर लगा सकती है।

मनोज सिन्हा:- राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को लेकर भी चर्चा तेज है कि उन्हें सूबे की भागदौड़ सौंपी जा सकती है। बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के छात्र रह चुके मनोज सिन्हा मथुरा का मथुरा में खासा वर्चस्व है और वह अपने क्षेत्र के काफी नामचीन चेहरा माने जाते हैं।

दिनेश शर्मा:- पिछले कई वर्षों से लखनऊ में मेयर पद की कमान संभालने वाले डॉ दिनेश शर्मा को भी मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफी करीबी नामा जा रहा है। उन्हें गुजरात राज्य के भाजपा प्रभारी भी बनाया गया है।

केशव प्रसाद मौर्या:- उत्तर प्रदेश इकाई के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को भी मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, चुनावी नतीजों में भाजपा को मिल रही बढ़त में केशव प्रसाद मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। इलाहाबाद व अन्य आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के चेहरे के रूप में विख्यात हो चुके केशव प्रसाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जा रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com