जवान देश के लिए शहीद, 2 महीने पहले हुई थी शादी
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए जवान शहीद हो गया। उसकी 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है, तस्वीरें पंजाब के फाजिल्का मलोट मार्ग पर नगर के बाहर स्थित ढाणी खरास वाली वासी सैनिक कुलवंत सिंह जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शनिवार को उनका पैतृक शरीर गांव पहुंचा। सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कुलवंत सिंह की दो फरवरी को ही शादी हुई थी। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे तिरंगे में लिपटे शहीद कुलवंत सिंह के शव को लेकर सैन्य अधिकारी और जवान ढाणी पहुंचे। अंतिम संस्कार से पहले सैन्य अधिकारियों, फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर फाजिल्का के विधायक दविंदर घुबाया, फाजिल्का केे अतिरिक्त जिलाधीश जनरल जरनैल सिंह समेत बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, जवान, पुलिस अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे। जवानों ने शस्त्र उलटे कर सलामी दी और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने अंतिम अरदास करवाई। इसके बाद शहीद के भाई मलकीत सिंह और अन्य रिश्तेदारों ने चिता को मुखाग्नि दी। सैन्य अधिकारियों ने शहीद के पिता को तिरंगा भेंट किया और उन्हें कहा कि सेना हमेशा ही शहीद के परिवार के साथ खड़ी रहेगी। परिवार को बनती आर्थिक सहायता दी जाएगी। 26 साल के कुलवंत सिंह का विवाह 2 फरवरी को गांव जोड़की अंधेवाली वासी दलजिंदर कौर के साथ हुआ था। वह चार मार्च को ही ड्यूटी पर जम्मू कश्मीर लौटा था। कुलवंत के पिता गुरदीप सिंह और भाई मलकीत सिंह मेहनत मजदूरी करते हैं। कुलवंत 2009 में सेना में भर्ती हुआ था।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com