-->

Breaking News

25 सालों से पेड़-पौधों की पत्तियां खाकर जिन्दा हैं ये शख्स, डॉक्टर भी हैं हैरान.



इस्लामाबाद।  वाकई इस दुनिया में अजीबोगरीब लोग भरे पड़े है। कभी कोई कुछ करके दिखाता है तो कभी कोई कुछ। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जो पिछले पच्चीस सालों से  पेड़-पौधों की पत्तियां  खाकर जीवन गुजर बसर कर रहा है। यह शख्स पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाला महमूद बट है।गुजरावालां जिले के महमूद बट्ट के पास कोई काम नहीं था और उसके पास खाना जुटाने तक के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने जीवित रहने के लिए पत्तियां खानी शुरू कर दी।गरीबी के कारण पत्ती और लकड़ी खाना उसकी आदत में ही शुमार हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि वह इतने सालों से पत्तियां खाने के बावजूद कभी बीमार नहीं पड़ा।खुद महमूद का कहना है कि वो आज तक कभी भी न अस्पताल गये और न ही कभी किसी डॉक्टर से दिखाया। इनका पसंदीदा भोजन के रूप में हैं बरगद, ताली और श्रृंखला वाले पौधे।
बट्ट ने कहा, "मेरा परिवार बेहद गरीब है. मेरे लिए खाना जुटाना भी बेहद मुश्किल था, इसलिए मैंने सोचा कि सड़क पर भीख मांगने से बेहतर है कि मैं पत्तियां और टहनियां खाकर ही गुजारा कर लूं."
'द न्यूज इंटरनेशनल' अखबार की खबर के अनुसार बट्ट ने कहा, 'डाल और पत्तियां खाना अब मेरी आदत बन गई है.' कई साल बाद उसे काम मिल गया और वह अब दो जून की रोटी जुटा सकता था लेकिन उसने अपना विशिष्ट आहार बनाए रखने को ही तवज्जो दी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com