चुनाव नजदीक आते ही सिंधिया पर राजनैतिक हमला क्यों : मिश्रा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा मोहनखेड़ा में आयोजित दो दिवसीय कार्यसमिति के समापन भाषण पर सांसद सिंधिया पर जमीन पर अवैध कब्जे करने के आरोप को लेकर कांग्रेस ने नारजगी जताई है। इस पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर अशोभनीय भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया है।उन्होंने इस आरोप को मुख्यमंत्री पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण बताया है।
मिश्रा ने कहा कि यदि सिंधिया पर मुख्यमंत्री जी द्वारा लगाये गए आरोप में दम है तो प्रदेश में पिछले 13 वर्षों से काबिज भाजपा सरकार और 11 सालों से स्वयं चौहान कहाँ सोये हुए थे ?
विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही सिंधिया पर यह राजनैतिक हमला क्यों ?
मिश्रा ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि आज वे सत्ता के मुखिया हैं और यदि उनमें सच्चाई व् नैतिकता है तो वे सिंधिया के साथ राजधानी भोपाल की रोहित गृह निर्माण सहकारी संस्था में हुए 500 करोड़ रु.के भूखंड घोटाले की भी जाँच के आदेश अविलंब जारी करें ताकि ईमानदार राजनैतिक मूल्यों के वास्तविक पक्षधरों की पहचान साबित हो सके ।
गौरतलब है की सीएम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा था की ज्योतिरादित्य जैसे व्यक्ति की बात करे, तो लोकमाता से मिलाने की बात मत करना। ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वार्थी है। वह ट्रस्टों की जमीन का व्यवसायिक उपयोग कर रहे है। इसके साथ ही सीएम ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप भी लगाया। कहा ऐसे लोगो को कभी अपने साथ नही मिलाना ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com