-->

Breaking News

मध्यप्रदेश में नही थम रहा बाघों की मौत का सिलसिला, 24 घंटे में दूसरी मौत



उमरिया। मध्यप्रदेश में एक और टाईगर की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, आज रविवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीमारी के कारण एक बाघ की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में अब तक दो की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है की बाघ कुछ दिनों से पार्वो वायरस से पीड़ित था।हालांकि  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के चिकित्सक उसका इलाज भी कर रहे थे, लेकिन आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इससे पहले बैतूल जिले के जंगल में बीते 8 अप्रैल को मिले गोली से घायल बाघ की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में  पुलिस ने बैतूल के 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। वन विहार के सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों से बाघ ने खाना खाना छोड़ दिया था। जनवरी 2016 से अब तक करीब 29 बाघों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि संजय टाइगर रिजर्व की मृत बाघिन के तीन शावकों को मार्च माह में बांधवगढ़ शिफ्ट किया गया था। इन्हीं तीन शावकों में से एक शावक की मौत हो गई है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि शेष दो शावक स्वस्थ हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com