-->

Breaking News

पाकिस्तान ने 26/11 मामले की फिर से जांच की भारत की मांग ठुकराई

पाकिस्तान ने भारत से कहा है कि मुंबई हमला मामले की फिर से जांच संभव नहीं है क्योंकि मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ चुकी है और 26/11 हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ ठोस सबूत की मांग की. इस मामले में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पत्राचार की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत ने 2008 के मामले की नए सिरे से जांच और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा चलाने की मांग के जवाब में पाकिस्तान ने कहा कि मुकदमा अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है.

अधिकारी ने कहा, सभी कार्यवाही मामले में तय की जा चुकी हैं, सिवाय 24 भारतीय गवाहों के बयान दर्ज होने के. इस स्थिति में फिर से जांच संभव नहीं है. भारत अगर इस मामले का परिणाम चाहता है तो उसे अपने गवाहों को बयान दर्ज करवाने के लिए पाकिस्तान भेजना चाहिए. पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी कानून के तहत सईद और उसके चार सहयोगी 30 जनवरी से लाहौर में नजरबंद हैं.

सईद के सिर पर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है. जमात उद दावा प्रमुख को इससे पहले मुंबई हमले के बाद भी नजरबंद किया गया था. हालांकि 2009 में उसके खिलाफ साक्ष्यों के अभाव में उसे एक अदालत ने बरी कर दिया. इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पाकिस्तान ने भारत से ठोस साक्ष्य की मांग की है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com