कुपवाड़ा में सेना कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, 2 आतंकी भी ढेर
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित पंजगाम में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि सेना और आतंकियों के बीच इस मुठभेड़ में सेना कैंप में घुसने से पहले ही सुरक्षा बल के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया. सेना का यह कैंप उत्तरी कश्मीर में स्थित है.
सेना की 151वीं इन्फैन्ट्री पर यह आतंकी हमला गुरुवार (27 अप्रैल) सुबह करीब चार बजे हुआ.
आतंकी हमले में सेना के एक अधिकारी (कैप्टन) सहित दो जवान (जिसमें एक जेसीओ शामिल है) भी मारे गए हैं, जबकि 5 जवानों के घायल होने की खबर है.
माना जा रहा है कि इस आतंकी हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ हो सकता है. आतंकियों की संख्या 4 बताई जा रही है. बाकी बचे 2 आतंकियों की तलाश की जा रही है. मारे गए दोनों आतंकियों को सेना ने कैम्प से बाहर ही ढेर कर दिया था.
आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुबह चार बजे सेना के शिविर पर फिदायीन हमला किया. आतंकियों की संख्या कितनी है, इसपर संशय बना हुआ है. वहीं दूसरी ओर सेना ने कुपवाड़ा में आतंकी हमले वाली जगह को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com