पंचतत्व में विलीन हुए विनोद खन्ना, सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट में मुखाग्नि दी गई और इस तरह से बॉलीवुड का सशक्त हैंडसम विलेन पंचतत्व में विलीन हो गया.
Mumbai: Akshay Khanna, Abhishek Bachchan and Randeep Hooda at #VinodKhanna 's funeral in Worli pic.twitter.com/d7BFHVH75s— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स भी यहां पर पहुंचने लगे हैं. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, कबीर बेदी, दिया मिर्जा और उनके पति पहुंचे. इसी के साथ उनके बेटे अक्षय खन्ना भी वहां नजर आए लेकिन वह बिलुकल भी पहचान में नहीं आ रहे थे.
Mumbai: Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/4uZGRwiZ68— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
दरअसल 70 साल के विनोद खन्ना का गुरुवार को निधन हो गया. पिछले ढाई महीने से विनोद का गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था. विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को मालाबार हिल स्थित उनके घर पर रखा गया था.
Mumbai: Subhash Ghai,Dia Mirza,Randhir Kapoor and Praful Patel at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/5z8wZysK41— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
विनोद खन्ना के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा है. जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनी तो शॉक्ड हो गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया. अमिताभ बच्चन आजकल अपनी फिल्म 'सरकार 3' का प्रमोशन कर रहे हैं. इस सिलसिले में वो मुंबई में प्रमोशनल शूट कर रहे थे. इस दौरान विनोद खन्ना के निधन की खबर आई और उन तक पहुंची तो वो सकते में आ गए.
वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा कि फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद खन्ना ने मेरा बहुत साथ दिया. उनके निधन की खबर मेरे लिए बहुत दुखद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए एक्टर विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विनोद खन्ना को हम हमेशा एक पॉपुलर एक्टर, समर्पित नेता और बहुत ही अच्छे इंसान के रूप में याद करेंगे. उनके अपनों की इस दुखद घड़ी में मेरी सहानुभूति उनके साथ हैं.
करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पर्दे पर उनकर छवि को आज भी कोई टक्कर नहीं दे सकता. उनके सुपरस्टार स्वैग को हम देखते हुए बड़े हुए हैं. RIP विनोद खन्ना... सोच और प्रार्थना.
उसने भी दी श्रद्धांजलि
एक पॉपुलर एक्टर, डेडिकेटेड लीडर और अच्छे इंसान के तौर पर विनोद खन्ना हमेशा याद किए जाएंगे। निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मेरी श्रद्धांजलि। - नरेंद्र मोदी
विनोद जी ने अपने सरल और करिश्माई व्यक्तित्व से जनता पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। - सोनिया गांधी
फिल्मों और राजनीति में विनोद खन्ना का करियर शानदार था। उन्होंने करोड़ों भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बनाई। विनोद खन्ना जी के निधन के साथ भारत के लोगों ने एक शानदार एक्टर और सेंसेटिव पॉलिटिशियन को खो दिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।- राजनाथ सिंह
अपनी शैली के बेहतरीन कलाकार विनोद खन्ना हमारे बीच नहीं रहे। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है। - लता मंगेशकर
विनोद खन्ना अपनी लार्जर देन लाइफ परफॉर्मेंस और ग्रेशियसनेस के लिए याद किए जाएंगे। उनके जैसे कम ही लोग होते हैं। सर, आप बहुत याद आएंगे। - अनुपम खेर
विनोद खन्ना एक प्रभावशाली और प्यारा व्यक्तित्व, बेहद हैंडसम और टैलेंटेड सुपरस्टार अब हमारे बीच नहीं रहे। फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद और मैं साथ रहे। वे अपने पीछे पूरी एक जनरेशन, फैन्स, दोस्त और शुभचिंतकों को छोड़ गए हैं। लव यू, मिस यू। - शत्रुघ्न सिन्हा
विनोद खन्नाजी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे आखिरी वक्त तक एक अच्छे इंसान और स्टार रहे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है।- आशा भोसले
अमर (अमर अकबर एंथोनी में विनोद खन्ना का कैरेक्टर) आप बहुत याद आओगे।- ऋषि कपूर
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com