-->

Breaking News

ICC चैंपियंस ट्रॉफी: पाक ने घोषित की अपनी टीम

जून से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। पीसीबी ने टीम के पूर्व वनडे कप्तान अजहर अली और टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज उमर अकमल को भी टीम में शामिल किया है। टीम में शामिल किए गए अजहर अली और उमर अकमल को पीसीबी ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले ही खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया था। मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने इन दोनों खिलाड़ियों पर विश्वास जताते हुए एक मौका और दिया है।

उमर अकमल के भाई कामरान अकमल को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए टीम में जगह नहीं डी गयी है जिससे कामरान को टीम में शामिल न करना इतना गलत लगा कि उन्होंने ट्वीट करके अपनी नाराजगी करी। उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा कि मै इस टूर्नामेंट से पहले घरेलू क्रिकेट में 3 साल से मेहनत कर रहा हूं लेकिन कोई बात नहीं जो भी होगा वो अच्छा ही होगा।

https://twitter.com/KamiAkmal23/status/856915786493042688

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम
सरफराज अहमद (कप्तान), अहमद शहजाद, अज़हर अली, बाबर आज़म, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, फखड़ जमान, इमाद वसिम, जुनैद खान, मोहम्मद अमीर, शदाब खान, शोएब मलिक, हसन अली, वहाब रियाज, फहीम अशरफ

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com