इंदौर से ग्वालियर जा रही बस ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत, 17 घायल
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज सुबह बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रही स्लीपर कोच बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को दीघोद गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, और 17 लोग घायल हो गए।
घटना सुबह 5 बजे की बदरवास थाना क्षेत्र की है। घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस क्रमांक यूपी 75 एम 6368 हंस ट्रेवल्स इंदौर की है। जो इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। मृतकों में हादसे में बस के ड्राइवर कालीचरण समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त बस में 50 यात्री मौजूद थे। मृतकों की पहचान की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच कर रही है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com