इंदौर में ठेला चलाने वालों ने मचाया हंगामा, निगम की कार्रवाई का किया विरोध
इंदौर : इंदौर में स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर के बाजारों से बेदखल किए जा रहे फुटकर ठेले वालों ने बुधवार को निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ठेला चालकों ने इस बात का भी विरोध किया की निगम का आमला आए दिन उनके माल की जब्ती कर मनमानी चलानी कार्रवाई भी कर रहा है। इंदौर के नगर निगम का रिमुव्हल दस्ता आए दिन शहर के मुख्य बाजारों से ठेले वालों पर कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के दौरान उनके ठेले सामान सहित जब्त किए जा रहे है। इस कार्रवाई से रोजाना सैकड़ो ठेले वालों का नुकसान हो रहा है। गरीब ठेला व्यापारियो के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को सैकड़ों ठेला व्यापारी नेहरू पार्क में लामबंद हुए और यहाँ निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नारेबाजी के बाद एकजुट होकर ठेला व्यापारियों ने संभागायुक्त कार्यालय पंहुचकर संभागायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा, वही महापौर और निगम कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इसके साथ ही उनकी मांगे ना मानने की स्थिति में 1 मई मजदूर दिवस के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर का घेराव की भी चेतावनी दी है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com