-->

Breaking News

मंदसौर कलेक्टर द्वारा एस्मा लगाने पर बोले शिवराज...

भोपाल। पिछले एक पखवाड़ेे से राजस्व और पंचायत कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान समेत जनकल्याण के सभी काम ठप पड़ गए थे। शासन स्तर पर सरकार कर्मचारी संगठनों के नेताओं को हफ्ते से मनाने में जुटी थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस बीच मंदसौर के प्रभारी कलेक्टर ने एस्मा लागू कर जिले में पंचायत एवं राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराकर काम पर लगाया। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉफ्रेंसिंग में यह मामला आया तो आला अधिकारी अचंभे में पड़ कि एस्मा तो सरकार लगाती है, पर एडीएम ने कैसे लगा दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तो हमसे भी तेज निकले। जनता के हित में लिए गए फैसले की तारीफ भी हुई।

वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से कहा कि जो रोजगार सहायक अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों को हमेशा संवेदनशीलता बरतती आई है। छठवां और सातवां वेतनमान लागू करने में कोई देरी नहीं की। कर्मचारी कल्याण की बैठकें समय पर हो रही हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से नाराज मुख्यमंत्री ने मैदानी अफसरों से कहा कि जो सरकार का काम बिगाड़ रहे हैं, उन्हें निलंबित करो। मुख्यमंत्री ने ग्रामोदय अभियान के जरिए ग्राम संसदों का सफल आयोजन के लिए बैतूल एवं उमरिया कलेक्टर की तारीफ की। साथ ही कहा कि कलेक्टरों से पूछा कि ग्राम संसद में जनप्रतिनिधि आ रहे हैं या नहीं। जहां ग्राम संसद में भीड़ कम आई है, वहां से फिर से संसद बुलाई जाए। मैदानी अफसरों से मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांवों में जल संरचनाएं बनाई जांए और पुरानी का जीर्णाद्धार किया जाए। जिस पर कुछ कलेक्टरों ने कहा कि डीपीआर बनाने में देर लगती हे। जिस पर मुख्यमंत्री बोले कि आरईएस और जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की एक टीम बनाओ और वह टीम गांव-गांव घूमकर जल संरचनाओं का खाका तैयार करेगी और फिर उसी पर काम करो।

आवेदकों के घर जाएगी सरकार
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान 21 मई तक चलेगा। इसके बाद 22 से 31 मई तक मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी उन लोगों के घर जाएंगे, जिन्होंने अभियान के तहत आवेदन दिए हैं। इस दौरान लोगों से पूछा जाएगा कि उनके आवेदन पर कार्रवाई हुई कि नहीं। इस दौरान आवेदन का पालन कराया जाएगा। मैदानी अफसरों से कहा है कि अभियान के आखिरी दिन अच्छा काम करने वालों का सम्मान करें। मैदानी अफसरों से मुख्यमंत्री ने कहा कि बीपीएल सूची में अपात्र लोगों के नाम जुड़ गए हैं। उन्हें बाहर करो। पहले लोगों को समझाओ कि वे इसके दायरे में नहीं आते है। यदि नहीं मानते हैं तो नाम काट दो।

पीएम की सभा में लोगों को भेजें
मुख्यमंत्री ने मैदानी अफसरों से कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के समापन अवसर पर 15 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। यात्रा में हर जिले से भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों को ज्यादा से ज्यादा लोग भेजने को कहा है। साथ ही कहा कि दूसरे जिले यहां तक कि श्योपुर जैसे दूर-दराज के जिले से भी 1 हजार से ज्यादा लोग पहुंचने चाहिए।

रोजगार सहायकों का बढ़ेगा वेतन
मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों का वेतन 7 हजार से बढ़ाकर 9 हजार करने की बात कही। कलेक्टर-कमिश्नर की वीडिया कॉफ्रेंस में मैदानी अफसरों ने कहा कि ग्रामोदय अभियान में रोजगार सहायक खूब मेहनत कर रहे हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने उनका वेतन बढ़ाने के निर्देश दिए। जल्द ही मुख्यमंत्री किसी आयोजन में रोजगार सहायकों का वेतन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com