BJP विधायक बोले, PM मोदी जी पत्नी यशोदाबेन को अपने पास बुलाएं, मुझसे मिलेंगे तो मैं कहूंगा बुलवाइये
बलिया. बीजेपी के बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी को सलाह दी है कि वो अपनी पत्नी को अपने साथ रखें। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा है कि यूपी में वोट सीएम योगी नहीं पीएम मोदी के नाम पर मिला है। उन्होंने योगी से अच्छा पीएम मोदी को बताया है।
बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह शनिवार को बलिया के टाउन हॉल में एक स्वागत समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने खूब आजस्वी भाषण दिया। इसके बाद जब वह बाहर निकले तो उनहोंने मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके निजी जीवन के लिये सलाह दे डाली। वह भी उनकी पत्नी के मुद्दे को लेकर जो विरोधियों के लिेये एक मुद्दा रहा है। बीजेपी विधायक ने एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी को भगवान तक कह डाला। बोले, जिसने पत्नी और बेटे को परिवार माना वो तो इंसान है। लेकिन जिसने संसार को ही परिवार मान लिया वो तो भगवान है।
इसके बाद भगवान राम के वनवास लेने के समय पत्नी को न छोड़ने के सवाल पर कहा कि उस समय उनकी पत्नी आ गई थीं। बोले, मेरा अपना मानना हे कि व्यस्क धर्म का पालन करना चाहिये। मेरी मोदी जी से बात हो जाए तो मैं उनसे कहूंगा कि बुलाइये अपनी पत्नी को। हाथ जोड़कर कहूंगा कि सम्मान कीजिये। पत्नी को भी और मां को भी बुलाइये। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे कठिन काम ये है कि जब आदमी गृहस्त धर्म में रहकर अपने जीवन को बिल्कुल साधक के समान मानव व्यक्तित्व में विकसित कर दे।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम मोदी सीएम योगी से अच्छे हैं और यूपी चुनाव में जो इतनी बड़ी जीत मिली है वह पीएम मोदी के चलते मिली है। सीएम के चलते कुछ लाभ हुआ है यह भी उन्होंने जोड़ा। सीएम योगी को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया में पहली बार लंगोटी वाला राजतंत्र में प्रजातंत्र में कुर्सी पर बैठा है। पहले रोटी और बोटी वाले बैठते थे अब रोटी और लंगोटी वाला बैठा है। वीडियो में बीजेपी विधायक की पूरी बातचीत देखी जा सकती है। उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपनी बात रखी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com