ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कल
रीवा | ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के संबंध में व्यापक मार्गदर्शन और शासन के दिशा निर्देशों से अवगत करा कर प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से मेडिकल कालेज के सभागार में 10 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से सम्भाग स्तरीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण प्रदेश के प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग जे.एन कांसोटिया देंगे। जिले के अधिकारियों और प्रत्येक विकास खण्ड से चयन किये गये एक-एक मास्टर ट्रेनर को यह प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कमिश्नर एस.के.पॉल ने संभाग के सभी कलेक्टर्स को स्वयं भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहने और जिला अधिकारियों तथा प्रत्येक विकास खण्ड से चयनित मास्टर ट्रेनर को निर्धारित समय और स्थान पर अनिवार्यतः उपस्थिति के लिये निर्देशित किया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com