-->

Breaking News

सूफी गायक हंसराज हंस कल देंगे अपनी प्रस्तुति

रीवा | विन्ध्य महोत्सव आयोजन के दूसरे दिन 10 अप्रैल को विश्व प्रसिद्व सूफी गायक पद्म श्री सम्मान से सम्मानित श्री हंसराज हंस अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों की श्रृंखला में निधि श्रीवास्तव एवं साथियों का लोकनृत्य होगा।
  
इसी कड़ी में रायल किड्स विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इस दौरान कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के लोकनृत्य, बैहेली-शैली की संगीत प्रस्तुति भी होगी। खेल प्रतियोगिताओं में आज 10 अप्रैल को ही टी.आर.एस कालेज मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com