मनीष पांडे के आगे भारी पड़ी नीतीश राणा की पारी
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 10 में सातवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 4 विकेट से मात दी.
मैच की खास बातें...
1. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जो कि आखिर में जाकर सही साबित हुआ.
2. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए.
3. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया.
4. कोलकाता की तरफ से मनीष पांडे ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक ठोका. मनीष पांडे ने अपनी नाबाद पारी में 47 गेंदे खेलकर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए.
5. मुंबई की ओर से क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
6. मुंबई की टीम में श्री लंका के लसिथ मलिंगा ने सीजन का पहला मुकाबला खेला और शानदार गेंदबादी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए.
7. मुंबई की ओर से नीतीश राणा ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए.
8. हार्दिरा पांड्या ने आखिरी ओवर में धमाकेदार पारी खेलते हुए मुंबई को जीत दिलाई. पांड्या ने 11 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 29 रनों की पारी खेली.
9. मुंबई ने 1 गेंद शेष रहते जीत हासिल की.
10. मैच में कुल 15 छक्के लगे. इसमें से कोलकाता ने 6 छक्के लगाए. वहीं मुंबई की टीम ने 9 छक्के लगाए.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com