-->

Breaking News

युवराज ने ऋषभ पंत के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

नई दिल्‍ली। किसी छोटी उम्र के खिलाड़ी के सिर से पिता का साया उठ जाये तो उसके लिए उस दर्द से बड़ा कोई दर्द नहीं हो सकता। इसके बावजूद यदि वह खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे तो उसके सामर्थ्य की तारीफ करनी होगी।

एक ऐसी ही घटना दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ हुई है। ऋषभ के पिता का देहांत कुछ दिन पहले ही हुआ है। इसके बावजूद वो अपनी टीम का साथ देने पहुंच गए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दुख को मैदान में बिल्कुल भी जाहिर नहीं होने दिया।

ऋषभ के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्वीट करके के संवेदना जताई है। युवराज ने ट्वीट में लिखा, ऋषभ पंत ने अपने पिता को खोया है। इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं। इस दबाव की परिस्थिति को संभालना बहुत ही मुश्किल है। इसके बावजूद आप बहादुरी से लड़ रहे हो, इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com