-->

Breaking News

चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : मध्य प्रदेश  के रतलाम स्थित  स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म  का मामला सामने आया है. घटना अरिहंत परिसर क्षेत्र की है , जहां  एक मासूम को लालच देकर मुजफ्फर नामक युवक ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

बाद में उसे यह भी धमकी  दी कि यदि उसने मुंह खोला तो उसे  जान से मार डालेगा.  पहले तो वह बच्ची घर पहुंच कर रोती रही बाद में जब परिजनों ने इसका कारण पूछा तो उसने सारी घटना बता दी.
तरह-तरह की बातें

पीड़ित बच्ची  से  घटना की जानकारी जब  परिजनों को मिली तो बात धीरे-धीरे फैल गई.  पड़ोसी भी जमा हो गए. इस घटना से  क्षेत्र में तनाव फैल गया  और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे . पहले तो मुजफ्फर की तलाश की गई, लेकिन वह फरार हो गया था. बाद में लोगों के कहने पर  परिजनों  ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

पुलिस ने दिखाई तत्परता 
हालात को  भांपते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए  मुजफ्फर की तलाश में जुट गई.  बाद में गुप्त सूचना के आधार पर  पुलिस ने  छापेमारी की और आरोपी मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने  मुजफ्फर के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराध की तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी मुजफ्फर का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com