-->

Breaking News

किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में माहिर हैं: गौतम गंभीर

नई दिल्ली: आईपीएल में बिती रात हुए मुकाबले में केकेआर की टीम ने पुणे सुपरजाएंट को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत का श्रेय कप्तान गौतम गंभीर ने अपने गेंदबाजों को दिया और कहा, ‘‘हम लक्ष्य का पीछा करने में माहिर हैं और कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. विरोधी टीम को 180 रन पर रोकना अच्छा था और इसके लिए गेंदबाज़ बधाई के पात्र हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहता रहता हूं कि अगर टीम के पास अंक नहीं हैं तो आपकी ऑरेंज कैप बेकार है. ज्यादा से ज्यादा रन बनाने चाहिए. हमारे स्पिनरों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की.’’ मैन ऑफ द मैच रॉबिन उथप्पा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय विकेटकीपरों के लिए ऊंचे मानक कायम किए हैं और वह वहां तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा,‘‘मुझे अपने आप पर पूरा भरोसा है और मैं अपने खेल का मजा ले रहा हूं. एम एस धोनी ने भारतीय विकेटकीपरों के लिए काफी उंचे मानक कायम किये हैं लेकिन मैं धीरे धीरे ही सही, उस तरफ बढ रहा हूं.’’

आपको बता दें कि कल हुए मुकाबले में गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 152 रनों की साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत केकेआर ने पुणे के 183 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com