सीएम ने तो हटाई, लेकिन इनसे नहीं छूट रहा लाल बत्ती का मोह
भोपाल : वीआईपी कल्चर ख़त्म करने के इरादे से केंद्र सरकार ने लालबत्ती को बैन करने का फैसला किया है | केंद्र के इस फैसले का समर्थन करते हुए भाजपा के कई नेता और मुख्यमंत्रियों ने अपने वाहन से लाल बत्ती हटा दी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश के लगभग सभी मंत्रियों,अध्यक्षों ने लालबत्ती को खुद उतरवा दी | लेकिन अभी भी कई ऐसे नेता हैं जिनसे लालबत्ती का मोह नहीं छूट रहा है| जिन पर पीएम मोदी का फरमान और सीएम शिवराज का आदेश भी असर नहीं कर रहा है|
खादी ग्रामोघोग बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा की गाड़ी पर अभी भी लालबत्ती लगी हुई है| सीएम के लालबत्ती हटाने के साथ ही प्रदेश भर में जनप्रतिनिधियों ने लालबत्ती हटाना शुरू कर दिया था और मंगलवार देर रात तक और गुरूवार को दिनभर यही कार्यक्रम चलता रहा| लेकिन रघुनंदन शर्मा की गाड़ी पर अभी भी शान से लालबत्ती लगी हुई है| भले पीएम मोदी देश से वीआईपी कल्चर को ख़त्म करने की मंशा रखते हो और पर उनके नेताओं से लालबत्ती का मोह नहीं छूट रहा है| मोहनखेड़ा में चल रही भाजपा कार्यसमिति की बैठक में खादी ग्रामोघोग बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा की गाड़ी दिखाई दी जिस पर लालबत्ती लगी हुई थी|
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com