-->

Breaking News

भाजपा कार्यसमिति की बैठक से पहले CM शिवराज ने लिया मुनीश्री ऋषभचन्द्र महाराज का आर्शीवाद

धार। दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मोहनखेड़ा स्थित दादा गुरूदेव के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पुजन- अर्जन कर तीर्थ पर विराजीत मुनीश्री ऋषभचन्द्र विजयजी महाराज साहब से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर भी मौजुद थे। सीएम बैठक स्थल के मुख्य द्वार पहुंचे जहां पार्टी का ध्वज वंदन किया कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान वहां मौजुद कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सीएम ने मुलाकात की। जिसके बाद आयोजन स्थल पर बनाये गये कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में सीएम पहुंचे जहां दिप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया।

बता दे की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज सुबह लगभग 10ः43 बजे हेलीकाप्टर से मोहनखेड़ा स्थित हेलीपेड पहुंचे जहां प्रभारी मंत्री, सांसद सहीत विधायकों ने सीएम का स्वागत किया।  इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत ज्योती ध्रवे, प्रभात झा, नंदकुमारसिंह चौहान, विक्रम वर्मा सहीत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मंच पर सीएम के साथ विराजमान है। वहीं प्रदेश के सभी मंत्री एवं संगठन के नेता भी शुभारंभ के दौराना मौजुद है। शुभारंभ के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेले ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। शुभारंभ के बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का पहला सत्र प्रारंभ। बैठक में भाजपा के तामाम बड़े नेता मौजुद रहेंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने सम्बोधन शुरू किया है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय भी बैठक में पहुंच गए है।    

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com